नेपाल में मौसम का कहर; भूस्खलन में दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, सात भारतीयों समेत 65 लोग लापता
नेपाल (कुणाल घोष ) : नेपाल में आज सुबह भीषण हादसा हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने के कारण दो बसें हादसे का शिकार हो गईं। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं।नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार सुबह मध्य नेपाल में मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। दोनों चालकों समेत सभी लापता बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनमें सात भारतीय भी शामिल थे।चितवन…